राज्य

झाबुआ- आईटीआई प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
झाबुआ- आईटीआई प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी

शासकीय आईटीआई की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीयन, चॉइस फिलिंग, त्रुटि सुधार, सीट आवंटन और प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है। प्रवेश ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

कक्षा 8वीं, 10वीं उत्तीर्ण एवं उच्च शिक्षित अभ्यर्थी एक वर्षीय और दो वर्षीय कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। नए आवेदकों के लिए आईटीआई हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीयन और चॉइस फिलिंग की सुविधा अवकाश के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।