राज्य

झाबुआ- दूध के 12 नमूनों की मौके पर जांच, सभी मानक स्तर के पाए गए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
झाबुआ- दूध के 12 नमूनों की मौके पर जांच, सभी मानक स्तर के पाए गए

दूध की गुणवत्ता जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने कल्याणपुरा और रायपुरिया क्षेत्र की विभिन्न दूध डेयरियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पांच दूध डेयरियों से कुल 12 नमूने लिए गए। रैपिड टेस्टिंग किट से मौके पर यूरिया, सुक्रोज, ग्लूकोज, सॉल्ट, माल्टोडेक्सट्रिन, हाइड्रोजन परॉक्साइड और न्यूट्रलाइजर सहित विभिन्न मिलावट संबंधी मानकों की जांच की गई।

जांच में सभी 12 नमूने मानक स्तर के पाए गए। विभाग ने बताया कि जिले में गुणवत्तापूर्ण दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।