झालाना डूंगरी स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की खुराक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों का हो रहा टीकाकरण, छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा
जयपुर, 22 नवंबर। प्रदेश में चल रहे उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत झालाना डूंगरी स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिला रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के दौरान पोलियो की खुराक लेने से छूटने वाले बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे बच्चों को अगले दो दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को नजदीकी टीकाकरण बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।
बाइट - सुमन एएनएम कार्यकर्ता