मनोरंजन

झालावाड़ की गोनिका शर्मा रही मॉडलिंग में फर्स्ट रनर-अप:टीवी रियलिटी शो इंडिया टेलेंट फाइट में किया शानदार प्रदर्शन, होम टाउन में हुआ स्वागत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झालावाड़ की गोनिका शर्मा रही मॉडलिंग में फर्स्ट रनर-अप:टीवी रियलिटी शो इंडिया टेलेंट फाइट में किया शानदार प्रदर्शन, होम टाउन में हुआ स्वागत

उत्तराखंड के रुड़की में हुए टीवी रियलिटी शो इंडिया टेलेंट फाइट में झालावाड़ की 10 साल की गोनिका शर्मा ने मॉडलिंग कैटेगरी में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता। गोनिका की इस सफलता से परिवार और झालावाड़ शहर में खुशी है। खिताब जीतने के बाद गुरुवार को झालावाड़ पहुंचने पर परिजनों और लोगों ने गोनिका का स्वागत किया।

इस दौरान उन्हें बधाई दी गई। गोनिका मुकेश शर्मा की बेटी हैं और अभी कक्षा 5वीं में पढ़ती हैं। वह 5 साल की उम्र से मॉडलिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं। उनकी मां सपना शर्मा घर पर ही उन्हें प्रैक्टिस कराती हैं और प्रतियोगिताओं के लिए गाइड करती हैं। गोनिका का सपना आगे बॉलीवुड में जाने का है। परिवार वालों ने बताया कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर इस प्रतियोगिता में जज थीं।

शो को आने वाले दिनों में टीवी चैनलों पर दिखाया जाएगा। कई प्रतियोगिताओं में कर चुकी प्रदर्शन गोनिका इससे पहले भी मॉडलिंग से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह अब तक जयपुर में 3 बार और रुड़की में एक बार मंच पर प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा मेरठ में आयोजित इंडिया टॉप मॉडल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल किया था।

जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भी वह द्वितीय स्थान पर रही थीं। वह इंडिया किड्स फैशन वीक में दो बार हिस्सा ले चुकी हैं। 5 साल की उम्र में की मॉडलिंग की शुरुआत गोनिका ने बताया कि उनकी मॉडलिंग की शुरुआत 5 साल की उम्र से हुई। शुरुआत में मां सपना शर्मा ने घर पर ही उन्हें रैंप वॉक, प्रस्तुति और मॉडलिंग से जुड़ी गतिविधियों की नियमित प्रैक्टिस करवाई।

इसके बाद उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता ने जताई खुशी गोनिका की सफलता पर पिता मुकेश शर्मा और माता सपना शर्मा ने खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि गोनिका ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर परिवार का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उसके सपनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोनिका भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए परिवार के साथ झालावाड़ का नाम रोशन करेगी। गोनिका के मामा कुलदीप (ओम) ने भी भांजी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।