खेल

झालावाड़ में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झालावाड़ में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

झालावाड़, 28 सितंबर। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को श्रीमती विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में हुआ। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला कलक्टर ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने खेल भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के साथ झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर लौटने की बात कही।

bite - अजय सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर झालावाड़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।