झांसी की कल की 5 बड़ी खबरें:सेना के ट्रक से कुचलकर महिला-किशोरी की मौत, ठगी में डॉक्टर और पत्नी अरेस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, झांसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… बबीना थाना क्षेत्र में सेना के ट्रक की टक्कर से महिला और 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामलों में वांछित डॉक्टर वीरेंद्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें 1- सेना के ट्रक ने महिला-किशोरी को कुचला, दोनों की मौत: ऑटो खराब होने पर पैदल जा रही थीं झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सेना के ट्रक की टक्कर से महिला और 10 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
हादसा टूका रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। मृतकों की पहचान निवाड़ी के चकरपुर निवासी अंगूरी अहिरवार (45) और सेजल अहिरवार (10) के रूप में हुई। दोनों रतौली गांव के भंडारे से ऑटो से लौट रही थीं। रास्ते में ऑटो खराब होने के बाद वे पैदल चलने लगीं, तभी सेना के ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
पढ़ें पूरी खबर...
2- ठगी करने वाला डॉक्टर पंजाब से गिरफ्तार: पत्नी भी अरेस्ट, रिटायर्ड स्टेशन मास्टर से 25 लाख ठगे थे, 25 हजार का इनाम था झांसी पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामलों में वांछित डॉक्टर वीरेंद्र सिंगरिया और उसकी पत्नी पूजा शर्मा को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। दोनों पर रिटायर्ड स्टेशन मास्टर को पार्टनर बनाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए ठगने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, दंपती के खिलाफ झांसी और उरई में ठगी के करीब सात मामले दर्ज हैं। दोनों करीब दो साल से फरार थे। डॉक्टर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को मोहाली के सेक्टर-77 से पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर...
3- झांसी में युवक की लाश मिली: घर बेच चुका था, मंडी में पल्लेदारी करता था, पुलिस के फोन करने पर परिजन पहुंचे झांसी के बरुआसागर में शनिवार को मंडी में 35 वर्षीय हरिओम उर्फ महेंद्र कुशवाहा का शव मिला। महेंद्र की शादी नहीं हुई थी और उसने अपना घर बेच दिया था। वह मंडी में रहकर पल्लेदारी करता था। पुलिस ने चाचा समेत परिजनों को सूचना देकर शव की पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई निक्की कुशवाहा ने बताया कि महेंद्र शराब पीने का आदी था। परिजनों ने ज्यादा शराब पीने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
4- पत्नी के पर्स में पैसे मिले, चरित्रहीन समझ मार डाला: पार्टी के बाद पति ने गला घोंटा; इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लव मैरिज की थी ''2 साल पहले मेरी इंस्टाग्राम पर शिवानी से दोस्ती हुई। यह जल्द ही प्यार में बदल गई। 2 महीने बाद ही हमने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद पत्नी मोबाइल और इंस्टाग्राम पर ज्यादा समय बिताने लगी। मुझसे कटी-कटी रहने लगी। कई बार उसकी पर्स में काफी पैसे मिले। इसके बाद मुझे उसके चरित्र पर शक होने लगा। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं देती थी। '' यह कहना है झांसी में रह रही सुधा उर्फ शिवानी (27) के हत्यारोपी पति यश ठाकुर का। पढ़ें पूरी खबर...
5- झांसी में तंत्र क्रिया के लिए कमरे में गड्ढा खुदवाया: सीमेंट और टूटा प्लास्टर देखकर मकान मालिक पहुंचा झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा में किराएदार ने मकान मालिक की अनुमति के बिना कमरे में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवा दिया। मकान मालिक को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचीं। कमरे का सीमेंट-प्लास्टर टूटा मिला और जमीन में गड्ढा दिखाई दिया। किराएदार ने बताया कि एक तांत्रिक ने घर में जिन्न का साया होने की बात कही थी। उसे भगाने के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत खुदाई कराई गई। गड्ढे में पानी भी निकल आया। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: NewsData.io