राज्य

झांसी में आज बादल छाए रहेंगे:बारिश के आसार कम, 29 डिग्री तक जाएगा टेम्परेचर, ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झांसी में आज बादल छाए रहेंगे:बारिश के आसार कम, 29 डिग्री तक जाएगा टेम्परेचर, ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत

झांसी में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दोपहर के बाद एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ठंडी हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले रविवार को भी झांसी का मौसम खुशगवार रहा।

दिन में एक-दो बार बादलों के बीच ठंडी हवाओं के साथ बारिश की फुहारें पड़ती रहीं। आईएमडी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं।

इस दौरान पिछले 24 घंटे में झांसी में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से फसलें खराब, मुआवजे की मांग लगातार हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को किसान नेता शिवनारायण परिहार की मौजूदगी में मऊरानीपुर के किसानों ने पंचायत लगाकर फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा की।

किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरने से तीली, मूंग और उड़द की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से प्लॉट-टू-प्लॉट सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और फसलों का मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना था कि वे लगातार तीसरे साल बारिश और फसल खराब होने का नुकसान झेल रहे हैं। ऐसे में सरकार को जल्द सर्वे कराकर राहत उपलब्ध करानी चाहिए।

बारिश के बाद सांपों से सावधान रहने की अपील जिले में बारिश के कारण जलभराव के बाद ग्रामीण इलाकों में जहरीले जीव-जंतुओं, खासकर सांपों के बिलों से बाहर निकलने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीएमओ डॉ.

शिशिर ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से घरों में जमीन पर न सोने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और तत्काल जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पहुंचें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।