राज्य

झांसी में आज धूप-बादल के बीच हल्की बारिश के आसार:उमस और चिपचिपी गर्मी करेगी परेशान, इस मानसून 15 फीसदी कम हुई बारिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झांसी में आज धूप-बादल के बीच हल्की बारिश के आसार:उमस और चिपचिपी गर्मी करेगी परेशान, इस मानसून 15 फीसदी कम हुई बारिश

झांसी में गुरुवार 17 सितंबर की सुबह से झांसी में कहीं धूप तो कहीं बादल छाए हुए हैं। मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार आज एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

ऐसे में बारिश के बावजूद उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। बुधवार को धूप के बीच, 6.2 मिमी पानी बरसा इससे पहले बुधवार को सुबह से तेज धूप के कारण उमस बनी रही। दोपहर 3 बजे के बाद कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। धूप के बीच बारिश होने से वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

बुधवार को झांसी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। पिछले 24 घंटे में 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले पांच दिन बढ़ेगी गर्मी आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में झांसी में गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि शुक्रवार को बदली छाए रहने से दिन के तापमान और गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। इसके बाद धूप तेज होने के साथ उमस बढ़ने की संभावना है। इस मानसून 15.3% कम हुई बारिश झांसी में इस बार मानसून की शुरुआत में बारिश को लेकर जो उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हो सकी।

हालांकि अगस्त और सितंबर में बारिश के कई दौर आए, लेकिन सीजन की कुल बारिश सामान्य से पीछे रही। 1 जून से 16 सितंबर तक जिले में 578.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 682.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से झांसी में अब तक 104.3 मिमी यानी 15.3% कम बारिश हुई है।

12 सितंबर को हुई थी सबसे ज्यादा बारिश मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर में अब तक किसी एक दिन-रात में सबसे ज्यादा बारिश 12 सितंबर को हुई। इस दिन 24 घंटे में 22.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी थी। इसके बाद बारिश का दौर रुक-रुककर चलता रहा।

धूप-उमस में रखें सावधानी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर डीएस गुप्ता कहते हैं कि बारिश के बाद धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे उमस और चिपचिपी गर्मी ज्यादा महसूस होती है। इसके अलावा इस मौसम में संक्रमण फैलाने वाले वैक्टीरिया भी एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में पानी को उबाल कर पीना सबसे बेहतर उपाय है।

इसके अलावा त्वचा से जुड़ा इन्फेक्शन भी उमस के चलते तेजी से बढ़ता है। कोशिश करें कि शरीर में नमी वाले हिस्सों को सूखा रखें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।