अपराध

झांसी स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री, नहीं आई ट्रेन:रद्द होने की खबर मिली तो पूछताछ के लिए दौड़ने लगे, जमीन पर सोकर बिताई रात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झांसी स्टेशन पर इंतजार करते रहे यात्री, नहीं आई ट्रेन:रद्द होने की खबर मिली तो पूछताछ के लिए दौड़ने लगे, जमीन पर सोकर बिताई रात

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दूर-दराज के इलाकों से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को जब ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली तो वे परेशान हो गए। कई यात्रियों के पास वापस लौटने का इंतजाम नहीं था।

ऐसे में उन्होंने प्लेटफॉर्म और यात्री शेड में ही रात गुजारी। वहीं, कुछ यात्री यात्रा रद्द कर वापस लौट गए। रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे ने इसके पीछे दिल्ली में ट्रैफिक जाम की आशंका को वजह बताया है।

हालांकि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने को देखते हुए ट्रेनों के रद्द किए जाने की बात भी सामने आ रही है। रात में स्टेशन पहुंचे यात्री फंसे दिल्ली जाने के लिए कई यात्री रात में ही झांसी स्टेशन पहुंच गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि सुबह ट्रेन से दिल्ली पहुंच जाएंगे। लेकिन ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी यात्रा की पूरी योजना बिगड़ गई।

जिन यात्रियों के पास रुकने की दूसरी व्यवस्था नहीं थी, उन्होंने प्लेटफॉर्म और यात्री शेड में ही रात बिताई। कुछ यात्रियों ने यात्रा टाल दी और वापस घर लौट गए। यूपी संपर्क क्रांति भी रद्द बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, हरपालपुर और निवाड़ी समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रमिक दिल्ली जाने के लिए झांसी स्टेशन पहुंचते हैं।

इस रूट पर दिल्ली जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति महत्वपूर्ण ट्रेन है। श्रमिक इसी ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन रद्द होने से उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन का इंतजार कर रहे श्रमिकों ने प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 और 4/5 पर ही अपने बिस्तर लगा लिए। कई यात्री घंटों तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे, लेकिन ट्रेन रद्द होने के कारण उन्हें स्टेशन पर ही रुकना पड़ा।

यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब बस और दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेन रद्द होने की जानकारी पहले मिल जाती तो वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाते। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति जांचने की अपील की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।