राज्य

झारखंड: बोकारो ईएसएल स्टील प्लांट में हादसा, दो श्रमिकों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झारखंड: बोकारो ईएसएल स्टील प्लांट में हादसा, दो श्रमिकों की मौत

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: बोकारो स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है।

कंपनी के मुताबिक, मृतकों में एक उसका कर्मचारी था, जबकि दूसरा बिजनेस पार्टनर के यहां काम करता था। गैस की चपेट में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों और श्रमिकों में आक्रोश है। परिजनों ने प्लांट प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का दावा है कि दोनों श्रमिकों को ऑक्सीजन सिलेंडर और नोज मास्क के बिना प्लांट के अंदर भेजा गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

वहीं, ईएसएल स्टील लिमिटेड ने घटना पर दुख जताया है। कंपनी ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने और मामले की स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है।

(कैप्शन- बोकारो ईएसएल स्टील प्लांट में हादसा, दो श्रमिकों की मौत)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।