झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को, 4214 मतदाता करेंगे मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance: RUSH Slug: FJCCI ELECTION Short Headline: झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को, 4214 मतदाता करेंगे मतदान
Synopsis: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर को, रांची के मारवाड़ी भवन में होगा मतदान, 4214 मतदाता 21 कार्यकारिणी सदस्यों और क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का करेंगे चुनाव।
Category: BUSINESS , COMPANY AFFAIRS , ELECTION
Deadline : 05 SEPTEMBER, RANCHI
05 सितंबर, रांची: रांची में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव में 21 कार्यकारिणी सदस्यों और क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए कुल 4214 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
फेडरेशन से 81 संबद्ध संस्थाएं जुड़ी हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मतदान स्थल पर 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। मतदाताओं को एसएमएस के माध्यम से मतदाता क्रमांक और काउंटर नंबर की जानकारी पहले ही भेजी जाएगी। सॉफ्टवेयर में 21 से कम या अधिक उम्मीदवारों का चयन करने की अनुमति नहीं होगी और स्क्रीन पर प्रत्याशियों की तस्वीर भी प्रदर्शित होगी।
चुनाव चेयरमैन अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। फेडरेशन की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर को चैंबर भवन में होगी।