झारखंड में कांग्रेस विधायक पर लगे दुष्कर्म के गंभीर आरोप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 14, नई दिल्ली : झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों ने ना सिर्फ राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत के आधार पर रांची के विधानसभा थाने में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता का आरोप है कि उसे पढ़ाई और स्कूल में दाखिले का भरोसा देकर विधायक आवास लाया गया था, लेकिन वहां उससे घरेलू काम कराया जाने लगा। किशोरी ने विधायक पर जबरदस्ती, मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उसने गर्भ ठहरने और बाद में रक्तस्राव होने की बात भी अपनी शिकायत में कही है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
उधर, इस मामले ने अब सियासी रंग भी ले लिया है। बीजेपी ने कांग्रेस और झारखंड सरकार को घेरते हुए विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। रांची में भाजपा ने मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और भूषण बाड़ा की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
यानी एक तरफ नाबालिग किशोरी के गंभीर आरोप, दूसरी तरफ विधायक का इनकार, इन सबके बीच अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।
फाइल फोटो
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भूषण बाड़ा नामक कांग्रेस विधायक पर 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी द्वारा दुष्कर्म का आरोप। यह मामला सिमडेगा से रांची के विधानसभा थाने में पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया। यह विषय राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर संवेदनशील है क्योंकि इसमें एक सार्वजनिक पदाधिकारी और एक नाबालिग की सुरक्षा के बीच टकराव दिख रहा है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सरकार की जवाबदेही, लैंगिक न्याय और दलों के भीतर अनुशासन पर सवाल उठाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि महिलाओं के अधिकारों पर अधिक