झारखंड-कर्नाटक को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट ने की किसके नाम की सिफारिश?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड की रांची हाईकोर्ट और कर्नाटक की बेंगलुरु हाईकोर्ट ने नया चीफ जस्टिस मिलने वाला है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने झारखंड के लिए विभु बखरू के नाम की सिफारिश की है.
जबकि कर्नाटक के लिए जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव के नाम की सिफारिश हुई है. जस्टिस विभु बखरू इस समय कर्नाटक में तैनात हैं. जबकि रामचंद्र राव की पोस्टिंग त्रिपुरा हाईकोर्ट में है.
कॉलेजियम ने जस्टिस एम.एस.
रामचंद्र राव और जस्टिस विभु बखरू के तबादले की सिफारिश की है. 'लाइव लॉ' की खबर के मुताबिक, इसके अलावा वर्तमान चीफ जस्टिस एम.एस.
रामचंद्र राव के कर्नाटक हाई कोर्ट में ट्रांसफर के बाद, कॉलेजियम ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है.
ये सिफारिशें मंगलवार (24 नवंबर) को आयोजित कॉलेजियम की बैठक में की गईं.
जस्टिस विभु बखरू का क्यों किया जा रहा है ट्रांसफर
दरअसल झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस 27 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं. इसी वजह से जस्टिस बखरू का झारखंड हाईकोर्ट में ट्रांसफर किया जा रहा है.
जस्टिस बखरू को 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट का जस्टिस बनाया गया था और 2025 में वे कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे.
अहम बात यह भी है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को लेटर लिखकर नियुक्ती की मांग की थी.
जस्टिस रामचंद्र राव कहां-कहां निभा चुके हैं जिम्मेदारी
तेलंगाना हाईकोर्ट से संबंध रखने वाले जस्टिस एम.एस.
रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था.
इससे पहले वे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
बता दें कि जस्टिस रामचं
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने झारखंड के रांची हाईकोर्ट और कर्नाटक के बेंगलुरु हाईकोर्ट के लिए नए चीफ जस्टिस की सिफारिश की है। झारखंड के लिए विभु बखरू और कर्नाटक के लिए एम.एस. रामचंद्र राव को नामित किया गया है, जबकि दोनों जस्टिस वर्तमान में अन्य राज्यों में तैनात हैं। यह विषय न्यायपालिका की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि हाईकोर्ट के नेतृत्व में बदलाव से न्यायिक नीतियों, केस प्रबंधन और प्रशासनिक निर्णयों पर प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता पर असर यह हो सकता