राजनीति

झारखंड के किसानों को कल मिलेगी करीब 3 अरब रूपए की सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
झारखंड के किसानों को कल मिलेगी करीब 3 अरब रूपए की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर पहुंचे रांची, पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि करेंगे जारी, झारखंड के किसानों को मिलेगी 3 अरब रूपए की सौगात।

Short Headline: झारखंड के किसानों को कल मिलेगी करीब 3 अरब रूपए की सौगात

29 अक्टूबर, रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से कल किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त पात्र किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे। रांची में इसे लेकर पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज रांची पहुंचे।

इस दौरान वे राज्यभर के किसानों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। कार्यक्रम में ढाई हजार से अधिक किसानों और हितधारकों के शामिल होने की संभावना है। रांची पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कल झारखंड के किसानों को 3 अरब रूपया मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि खेत बचाओ अभियान की भी वे शुरूआत करेंगे।

बाइट- रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।