राजनीति

झारखंड प्रवास पर नितिन नवीन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झारखंड प्रवास पर नितिन नवीन

नवगठित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को किया संबोधित। रांची में नितिन नबीन ने नेताओं में भरा जोश। जनाधार बढ़ाने, संगठन मजबूती और मिशन 2029 पर फोकस। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक।

Short Headline: नितिन नबीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

नवगठित प्रदेश कार्यसमिति बैठक को किया संबोधित

रांची में नितिन नबीन ने नेताओं में भरा जोश

जनाधार बढ़ाने, संगठन मजबूती और मिशन 2029 पर फोकस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक

एंकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। दूसरे दिन रांची के सुकुरहुटू में उन्होंने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहें।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में दूसरे दिन रांची स्थित सुकुरहुटू पहुंचे। यहां पांरपरिक रूप में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी के नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन मजबूती और जनादेश बढ़ाने के साथ ही केंद्र सरकार के विकासोन्मुख कार्यों को जनजन तक पहुंचाने पर बल दिया।

बाइट- नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

वीओ 02. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से सेवा और जन सरोकार के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड को बनाया है और पार्टी ही इसे संवारेगी।

बाइट- नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

वीओ 03. कार्यक्रम में शामिल केन्द्रीय मंत्र अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गतिविधियां कुत्सित मानसिकता का परिचायक हैं और वो देश को अस्थिर करना चाहते हैं। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार होगा।

बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय मंत्री बाइट- अर्जुन मुंडा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री

वीओ 04. वहीं, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनंत कुमार ओझा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यसमिति की बैठक से झारखंड के कार्यकर्ताओं को संगठन को धारदार बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

बाइट- अनंत कुमार ओझा, सह प्रभारी, उत्तर प्रदेश

वीओ 05. नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य करेंगे। वहीं, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में राज्यभर के कार्यकर्ता शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिरिडीह उप-चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

बाइट- विष्णुदयाल राम, सांसद, पलामू बाइट- शशांक राज, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो

अंतिम वीओ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रांची में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को नवीन मंत्र दिया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंत्र को प्रदेश इकाई आत्मसात करते हुए मिशन 2029 की ओर आगो बढ़ेगी।

डीडी न्यूज़ के लिए रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।