व्यापार

एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एक झटके में सोना 3000 और चांदी 6900 रुपए महंगी, ट्रंप की हार का असर

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बुधवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब अचानक तेजी देखने को मिली है.

कुछ दिनों से कीमती धातुओं के दाम नीचे जा रहे थे, लेकिन आज बाजार का रुख बदल गया.

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों और डॉलर में कमजोरी के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सोने-चांदी में पैसा लगाना शुरू कर दिया है.

इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दिया और एक ही झटके में सोने की कीमत 3 हजार रुपये से ज्यादा और चांदी करीब 6900 रुपये महंगी हो गई.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 2.21% यानी 3,088 रुपये चढ़कर 1,42,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया.

वहीं, चांदी की कीमत में 3.84% तेजी आई और इसका भाव 1,86,600 रुपये प्रति किलो हो गया. इसमें एक दिन में 6,902 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कैसे बढ़ी सोने की चमक?

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद बाजार में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर चर्चा तेज हो गई.

चुनावी नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बढ़त हासिल की.

इसके बाद निवेशकों ने जोखिम वाले ऑप्शनों के बजाय सोने और चांदी में पैसा लगाना बेहतर समझा.

इसके अलावा डॉलर कमजोर होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी काफी नरमी आई.

आमतौर पर डॉलर कमजोर होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना दूसरे देशों के निवेशकों के लिए सस्ता हो जाता है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम

विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में भी काफी तेजी देखने को मिली. कॉमेक्स पर सोना 2.32% बढ़कर 4,031.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

वहीं, चांदी 4.10%

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।