झीरम घाटी हमला : सभी 10 आरोपी दोषी करार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जगदलपुर, 5 सितंबर 2026
झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज 5 सितंबर को जगदलपुर स्थित NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी। एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 10 आरोपियों पर आज फैसला आया।
🎙️ जनता का संदेश का मत
झीरम घाटी के इस दुखद घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई वैध मार्ग नहीं है। यदि कोई विवाद या असहमति हो, तो संवाद, मध्यस्थता या कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना चाहिए। समाज में सहानुभूति और समझदारी को बढ़ावा देकर हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं। पीड़ितों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, हमें शांति और न्याय की दिशा में मिलकर कदम बढ़ाना चाहिए।