राजनीति

झीरम घाटी नक्सली हमला: आज आएगा फैसला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झीरम घाटी नक्सली हमला: आज आएगा फैसला

रायपुर, 5 सितंबर 2026

झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर एनआईए कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है। गौरतलब है कि पच्चीस मई वर्ष दो हजार तेरह को झीरम घाटी हमले में कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल और महेंद्र कर्मा समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच करीब तेरह वर्ष से चल रही है

नेताओं पर हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल हमले के मामले में ग्यारह नक्सलियों पर केस चलाया गया। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है अभियोजन पक्ष ने इस दौरान 101 गवाह और दस्तावेज पेश किए।

नरसंहार की जांच के लिए अब तक दो न्यायिक जांच आयोग बने हैं।

पहले जांच आयोग का गठन 2013 में किया गया, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा इसके अध्यक्ष बने । इसी वर्ष राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को इसकी जांच सौंप दी गई थी। इसके बाद वर्ष दो हजार इक्कीस में दूसरा न्यायिक जांच आयोग बना।इसके जिम्मेदारी जस्टिस सतीश अग्निहोत्री और जस्टिस गुलाम मिनहाजुद्दीन को सौंपी गई थी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

झीरम घाटी में 2013 के नक्सली हमले में 29 लोगों की मृत्यु हुई, जिसमें कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल भी शामिल थे। यह घटना राजस्थानी सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। आज जगदलपुर एनआईए कोर्ट इस मामले पर फैसला सुनाएगा, जिससे न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रकाश पड़ेगा। जनता के लिए यह निर्णय न केवल अपराधियों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, बल्कि क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।