अपराध

झुंझुनूं मे चार पंचायत समितियां में 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए शांतिपूर्वक वोटिंग जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झुंझुनूं मे चार पंचायत समितियां में 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए शांतिपूर्वक वोटिंग जारी

झुंझुनूं, 16 नवम्बर | पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में झुंझुनूं जिले की खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समिति क्षेत्रों की 115 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी है ।

447 मतदान बूथो पर 3 लाख 92 हजार 125 मतदाता शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 115 सरपंच और 1117 वार्ड पंच चुने जाएंगे।

मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर पुलिस का विशेष जाप्ता मौजूद है।

सरपंच पदों की संख्या के लिहाज से अलसीसर पंचायत समिति क्षेत्र सबसे आगे है। यहां 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जाएंगे। वहीं खेतड़ी में 30, मंडावा में 27 और बबाई में 26 ग्राम पंचायतों में नए सरपंच का निर्वाचन होगा।

वार्ड पंच पदों की बात करें तो खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे ज्यादा वार्ड पंच चुने जाएंगे। चौथे चरण के मतदान के साथ ही जिले में गांवों की सरकार चुनने की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।

बाईट - खुशी मतदाता

बाइट - कल्पना मतदाता

बाइट - मिताली मतदाता

बाइट - नरेंद्र शर्मा मतदाता

💡 पृष्ठभूमि (Background)

झुंझुनूं जिले में सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान चल रहा है, जो पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण है। यह स्थानीय शासन की आधारशिला को मजबूत करता है। चुनाव की शांति और उच्च मतदाता भागीदारी से लोकतंत्र की मजबूती दिखती है। 115 ग्राम पंचायतों में नए प्रतिनिधियों का चुनाव होने से ग्रामीण विकास योजनाओं में नयी दिशा मिलेगी। इससे पंचायत स्तर पर नीतियाँ बेहतर लागू होंगी, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण पर असर पड़ेगा, और आम जनता का जीवन स्तर सुधरेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।