व्यापार

6-जी तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
6-जी तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत ने 4-जी में दुनिया का अनुसरण किया, 5-जी में उसके साथ कदम मिलाकर चला और 6-जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा। नई दिल्ली में आज इंडियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट संगोष्ठी में श्री सिंधिया ने कहा कि देश में पहले दूरसंचार उपकरणों का आयात किया जाता था लेकिन वर्तमान में भारत से इन उपकरणों का निर्यात किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में 8-9 सेमीकंडक्टर फैब स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक पूर्वोत्तर में स्थित है। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2020 में मोबाइल उद्योग लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बना रहा था, लेकिन आज देश में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन बनाए जा रहे हैं।

श्री सिंधिया ने बताया कि आज देश में इस्तेमाल होने वाले सभी मोबाइल फोन 100 प्रतिशत भारत में निर्मित हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।