खेल

जिगरी दोस्त अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन से क्यों नदारद रहे धनुष? अनबन की चर्चा तेज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जिगरी दोस्त अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन से क्यों नदारद रहे धनुष? अनबन की चर्चा तेज

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का चेन्नई में हुआ रिसेप्शन सितारों से सजा रहा.

हालांकि, इस जश्न से कुछ बड़े सितारों की गैरमौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा धनुष के रिसेप्शन में शामिल न होने की हो रही है.

धनुष ने ही अनिरुद्ध को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने का मौका दिया था. ऐसे में उनके न पहुंचने से दोनों के बीच कथित अनबन की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या कभी गहरी रही दोनों की दोस्ती में अब दरार आ गई है.

अनिरुद्ध और काव्या मारन के इन सितारो ने की शिरकत

बता दें, अनिरुद्ध और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी.

शादी के बाद इस जोड़े ने 21 नवंबर को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में एक भव्य रिसेप्शन रखा. वहीं 22 नवंबर को भी दूसरा रिसेप्शन हुआ.

इस समारोह में फिल्म खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, रजनीकांत और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, एमएस धोनी समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने कपल को बधाई दी.

Tamil Nadu | Actor Ajith Kumar, Superstar Rajinikanth, former India captain MS Dhoni, former Sri Lankan cricketer Muttiah Muralitharan, along with others, attend the second day of the wedding reception of music composer Anirudh Ravichander and Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran in Chennai (Pic Source: Kalanidhi Maran Team)

ANI (@ANI) November 22, 2026

धनुष की गैरमौजूदगी ने खींचा ध्यान

हालांकि धनुष की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा. उनके अलावा कई जाने-माने एक्टर्स और फिल्ममेकर भी इस

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।