राज्य

जिला सिरमौर के बर्फीले क्षेत्रों में जनसंख्या जनगणना कार्य का द्वितीय चरण 01 सितंबर से होगा आरंभ

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जिला सिरमौर के बर्फीले क्षेत्रों में जनसंख्या जनगणना कार्य का द्वितीय चरण 01 सितंबर से होगा आरंभ

अगस्त 31, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला के बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में एक सितंबर से जनगणना का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। बर्फबारी प्रभावित नोहराधार क्षेत्र के 10 गांवों में यह जनगणना की जानी है जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। सिरमौर में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में तहसील नोहराधार के बर्फबारी प्रभावित 10 गांव नोहराधार, बांदल, चाड़ना, चुनवीबौड़, सैल, घंडूरी, चौरास टारना, तलांगना, चूड़धार और भोग भटेवरी में जनसंख्या गणना कार्य 01 सितंबर, से 30 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा।

जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर इन क्षेत्रों की करीब 9 हजार, 675 लोगों की जनगणना संबंधित जानकारियां एकत्रित करेंगे। जनगणना की जाएगी डीसी सिरमौर द्वारा लोगों से जनगणना कार्य के सहयोग की अपील की जा रही है ताकि भविष्य में विकास कार्यों के लिए नीति निर्धारण हेतु यह जनगणना उपयोगी सिद्ध हो सके।

A
AIR Shimla

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।