जिलाधिकारी ने किया मतदाता जागरूकता केंद्र का निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को पीएम श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने निर्वाचन साक्षरता केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र व्यक्ति का मतदाता बनना और मतदान करना जरूरी है।
उन्होंने छात्राओं को फार्म-6 के बारे में बताया और 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।इस मौके पर छात्राओं ने रंगोली और निबंध प्रतियोगिता के जरिए मतदान का संदेश दिया।
कविता निषाद, दीपा, अनामिका और महिमा ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। निबंध प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर अपने विचार रखे।जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर सुल्तानपुर के जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह द्वारा पीएम श्री केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने निर्वाचन साक्षरता केंद्र के निरीक्षण के बारे में है। यह विषय मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केन्द्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार युवा महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि अधिक छात्राएँ और युवा मतदाता बनें, जिससे चुनावी भागीदारी बढ़ेगी और लोक