अपराध

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

कन्नौज जिले में सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अलियापुर घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को परखा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

घाटों पर पर्याप्त संख्या में बैरिकेडिंग की व्यवस्था रखते हुए खतरनाक एवं गहरे स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रबंध करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निर्धारित मार्गों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विसर्जन कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराएं।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहें। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा घाट पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न कराएं।प्रशासन एवं पुलिस द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा एवं जनसुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु आस्था, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सुरक्षित वातावरण में पर्व सम्पन्न कर सकें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गणेश मूर्ति विसर्जन, जिसे ‘मूर्तिविसर्जन’ भी कहा जाता है, हिन्दू परंपरा का एक प्रमुख त्योहार है जिसमें पूजित गणेश की मूर्तियों को नदियों में डाला जाता है। कन्नौज जिले में इस वर्ष भी इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़े पैमाने पर होने वाले विसर्जन से जल प्रदूषण, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की आवश्यकता बढ़ती है। आम जनता को सुरक्षित ढंग से कार्यक्र

🎙️ जनता का संदेश का मत

गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा और शांति का ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी है। जब भी कोई संघर्ष उत्पन्न हो, शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। हमें न केवल कार्यक्रम के सुचारू संचालन पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सम्मान भी दिखाना चाहिए। इस प्रकार हम परंपरा को सम्मानित करते हुए समाज को एकजुट और सुरक्षित बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।