'जिनपिंग-पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन का आयोजन अपने आप में एक जीत', APEC शिखर सम्मेलन में बोले ट्रंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
APEC Summit 2026: चीन के शेनझेन शहर में आज यानी 19 नवंबर से APEC शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई.
शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन पहुंचे हैं.
जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर मौजूद हैं.
शेनझेन में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में 21 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.
प्रोटोकॉल तोड़कर जिनपिंग ने किया ट्रंप का एयरपोर्ट पर स्वागत इसके अलावा आज शेनझेन में ट्रंप, शिनपिंग और पुतिन के बीच त्रिपक्षीय बैठक का भी आयोजन होना है.
बता दें कि इस समिट में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल यानी बुधवार को भी चीन पहुंच गए थे.
जहां एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका रेड-कार्पेट पर खुद स्वागत किया.
यह चीन के लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक प्रोटोकॉल से हटकर था. 'अमेरिका एक प्रशांत शक्ति रहा है', एपेक शिखर सम्मेलन में बोले ट्रंप गुरुवार को एपेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैकड़ों वर्षों से एक प्रशांत शक्ति रहा है, और हम इस पूरे क्षेत्र में विकास, स्थिरता, संप्रभुता, समृद्धि और शांति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हमारे संबंध बहुत मजबूत हैं.
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि अमेरिकी की अर्थव्यवस्था में पहले कई इतनी रफ्तार नहीं देखी गई. ये तेजी से बढ़ रही है.
APEC शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी अर्थव्यवस्था पहले कभी न देखी गई गति से बढ़ रही है." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक का इंतजार है. 'जिनपिंग और पुतिन के साथ शिखर बैठक आयोजन पहले ही एक जीत' एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली उनकी बैठक आयोजन से पहले ही एक जीत है.
शिखर सम्मेलन के दौरान चीन ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया. एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने चीन में अपने भव्य स्वागत की भी तारीफ की. शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पहुंचकर बुधवार को ट्रंप का स्वागत किया था.
यह पहली बार था जब शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति बनने के बाद किसी विदेशी नेता की खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर अगवानी की.
ट्रंप ने जिनपिंग को बताया महान राष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब तीनों नेताओं की अहम मुलाकात को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, यह एक महान राष्ट्रपति हैं, चीन के महान राष्ट्रपतियों में से एक हैं.
ट्रंप ने कहा उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद कभी किसी से मिलने के लिए एयरपोर्ट का दौरा नहीं किया.
इसके अलावा स्वागत के लिए की गई भव्य तैयारियां, खूबसूरती, शानदार आयोजन, हजारों लोगों की मौजूदगी, छोटे बच्चे, सैनिक और पूरा समारोह. यह बहुत सम्मान की बात थी और मैं इसकी सराहना करता हूं.
ट्रंप ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी जीत है. चीन के लिए भी यह बड़ी जीत है.
ट्रंप ने एआई को बताया पूरी तरह से अच्छा एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस "लगभग पूरी तरह से अच्छा" है.
उन्होंने ऐसे नियमों का विरोध किया जो इस उद्योग के विकास को "रोक" सकते हैं.
APEC शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर की नजरें फिलीपींस में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया भर के नेताओं के इकट्ठा होने के बाद, अब सबकी नजरें बीजिंग द्वारा आयोजित एपेक शिखर सम्मेलन पर हैं.
उम्मीद है कि यहां नेता अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के व्यापक आर्थिक प्रभावों और दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों पर चर्चा करेंगे.
इस शिखर सम्मेलन में पुतिन, ट्रंप, कनाडा के मार्क कार्नी, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और जापान की सनाए ताकाइची जैसे नेता शामिल हो रहे हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
APEC शिखर सम्मेलन 2026 चीन के शेनझेन में 19 नवंबर से शुरू हुआ, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी भाग ले रहे हैं। यह घटना वैश्विक व्यापार, आर्थिक नीतियों और भू-राजनीतिक संतुलन पर चर्चा का मंच है, जहाँ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ तीन प्रमुख नेता एक मंच पर उपस्थित हैं। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वैश्विक आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक सहयोग के दिशा-निर्देश तय करने का अवसर है। आम जनता पर इसका असर व्यापारिक नियमों में बदलाव, निवेश के अवसरों में