व्यापार

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ

कल यानी 21 अक्टूबर से Jio Platforms का IPO खुल रहा है.

करीब 30,213 करोड़ रुपये का यह इश्यू भारत के शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा IPO है. मुकेश अंबानी का रिलायंस ग्रुप करीब 20 साल बाद कोई बड़ा IPO लेकर आया है.

इसमें कितना पैसा लगेगा ?

कंपनी कितना कमाती है और IPO में क्या फायदा - नुकसान होता हैं! यहां आसान भाषा में समझिए.

IPO होता क्या है

IPO का मतलब है Initial Public Offering. जब कोई कंपनी पहली बार आम लोगों को अपने शेयर बेचती है तो उसे IPO कहते हैं.

आप शेयर खरीदते हैं तो उस कंपनी में आपकी छोटी सी हिस्सेदारी हो जाती है.

IPO के बाद कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होती है और फिर उसके शेयर रोज खरीदे और बेचे जा सकते हैं.

Jio IPO कब खुलेगा और कब बंद होगा

IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा.

शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को होगा. 28 अक्टूबर को शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है.

एक शेयर कितने का है और कम से कम कितना पैसा लगेगा

कंपनी ने प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर रखा है.

एक लॉट में 12 शेयर हैं इसलिए ऊपरी प्राइस के हिसाब से कम से कम 13,428 रुपये लगाने होंगे.

आम निवेशक 2 लाख रुपये तक यानी ज्यादा से ज्यादा 14 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यह IPO कितना बड़ा है

ऊपरी प्राइस बैंड पर इस IPO का कुल साइज 30,213 करोड़ रुपये है.

इससे पहले का सबसे बड़ा IPO Hyundai Motor India का था जिसने 2024 में करीब 27,870 करोड़ रुपये जुटाए थे.

उससे पहले 2022 में LIC ने करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे यानी रुपये के हिसाब से Jio का IPO इन दोनों से बड़ा है.

हालांकि डॉलर में देखें तो Hyundai का 3.3 अरब डॉलर का IPO अब भी थोड़ा आगे है.

ऊपरी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।