व्यापार

Jio Platforms IPO निवेशकों के लिए खुला, ₹30,213 करोड़ जुटाने की योजना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
Jio Platforms IPO निवेशकों के लिए खुला, ₹30,213 करोड़ जुटाने की योजना

21 अक्टूबर, नई दिल्ली : रिलायंस जियो की डिजिटल इकाई Jio Platforms का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुला है। कंपनी की इस IPO के जरिए कुल 30 हजार 213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। ये आईपीओ देश का अबतक का सबसे बड़ा IPO है। इसे लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है और इसका जीएमपी लगातार बढ़ रहा है।

Jio Platforms के IPO का प्राइस बैंड एक हजार 65 से एक हजार 119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 12 शेयर हैं और खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश 13 हजार 428 रुपये है। कंपनी इस इश्यू के तहत 27 करोड़ तक नए शेयर जारी करेगी। एंकर निवेशकों से कंपनी 8 हजार 110 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

इस IPO में ऑफर फॉर सेल यानी OFS का कोई हिस्सा नहीं है, बल्कि नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर और लिस्टिंग 28 अक्टूबर को प्रस्तावित है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस जियो का टेलीकॉम ऑपरेशन और डिजिटल बिजनेस शामिल हैं।

इसकी टेलीकॉम कंपनी 'रिलायंस जियो इन्फोकॉम' भारतीय टेलीकॉम मार्केट में सबसे आगे है। इसके पास फिक्स्ड-लाइन कनेक्शन में 15.79 करोड़ ग्राहकों के साथ 32.89 प्रतिशत, जबकि मोबाइल कनेक्शन में 50.6 करोड़ ग्राहकों के साथ 39.29 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।