जीवन का एक ही ध्येय, देश के लिए निःस्वार्थ कर्म: पीएम मोदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में हिस्सा लिया। सरकार प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2001 में आज ही यानि 7 अक्टूबर को बतौर मुख्यमंत्री गुजरात की शपथ ली थी। उसके बाद वे लगातार पहले राज्य सरकार के प्रमुख के तौर पर और 2014 के बाद केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर जन सेवा कर रहे हैं।
स्टेडियम पहुंचने पर प्रधानमंत्री का लोगों ने ज़बरदस्त तरीके से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 2014 के बाद देश की बदली तस्वीर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह साफ इरादों और निर्णायक नीतियों के कारण ही संभव हो पाया है। पीएम ने इसका श्रेय जनशक्ति को दिया। प्रधानमंत्री ने हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट किया जिसने उन्हें कुछ सिखाया है।
उन्होंने कहा कि साथ देने वालों ने उन्हें विश्वास की शक्ति दिखाई तो विरोध करने वालों ने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 140 करोड़ देशवासी मिलकर 2047 का विकसित भारत जरूर बनाएंगे। और जब तक लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता न रूकेंगे, न थमेंगे।
वीडियो कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में विकसित भारत संकल्प सभा में हुए शामिल
बाइट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी