अपराध

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन

चुनाव आयोग और एसआईआर पर खुलासे के बाद से विपक्ष के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के बीच जंतर मंतर पर जारी AISA के नेतृत्व में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया.

योगेंद्र यादव समेत 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया जा चुका है.

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज, नेहा समेत AISA के कार्यकर्ता पहुचें. दिल्ली पुलिस ने सभी को बैरिकेड पर रोक दिया.

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर आए सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके पूरी सड़क खाली करवा दी है.

प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर तक धरना स्थल पर नहीं जाने दिया गया. 150 मीटर पहले ही रोका और डिटेन कर भेज दिया गया.

Students protesting at Jantar Mantar brutally detained to protect CEC Gyanesh Kumar who has sold out the electoral system and the nation. pic.twitter.com/rlNiAC0xb4

Neha (@neha_aisa) September 25, 2026

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की

प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड पर रोकने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक एक करके प्रदर्शनकारियों को डिटेन करना शुरू किया.

इसमें सबसे पहले AISA के कार्यकर्ताओं को डिटेन करके बस में भरा गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई.

दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के 4-5 जवान प्रदर्शनक्रियों को उठा उठा कर बस में भरते हुए नजर आए.

छात्रों को डिटेन करने के बाद दिल्ली पुलिस ने दूसरी बस में योगेंद्र यादव सहित प्रदर्शन कर रहे नेताओं को डिटेन किया. बसों में भर लिया.

प्रदर्शनकारियों के बीच तृणमूल संसद महुआ मोइत्रा भी आई थी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।