विदेश

'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज, दिखीं 3 जेनरेशन की उलझी हुई 6 लव स्टोरीज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज, दिखीं 3 जेनरेशन की उलझी हुई 6 लव स्टोरीज

'जो बचे हैं संग समेट लो' काफी खबरों में बना है. इंडिया में सीरीज को लेकर विवाद भी हो रहा है. इंडिया में सीरीज को बैन करने की मांग उठ रही है. इसी बीच सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ट्रेलर के साथ सीरीज का ओरिजनल साउंड ट्रैक भी रिलीज हो गया है. इसमें 6 गाने हैं.

बता दें कि ये सीरीज ग्लोबली 4 दिसंबर को रिलीज होगी.

हालांकि, इंडिया में सीरीज की रिलीज को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं है.

'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज

मेकर्स ने 24 नवंबर को इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

ट्रेलर की शुरुआत इस लाइन से होती है कि 'हर प्रेम कहानी, शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती है.' कहानी में सिकंदर (अहद रजा मीर) है जो रोम में रहते हैं और पाकिस्तानी वकील हैं.

जिसके साथ एक दर्दनाक एक्सपीरियंस हुआ और वो इससे जूझ रहा है. जब उनकी जिंदगी में लिजा (इकरा अजीज) आती है तब उनकी जिंदगी बदल जाती है. लिजा का पास्ट भी काफी उलझा हुआ है. धीरे-धीरे उनकी कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं.

सीरीज में तीन पीढ़ियों की 6 लव स्टोरीज दिखाई गई हैं. सीरीज में फवाद खान ने महमूद का किरदार निभाया है. वहीं सनम सईद 'विटोरिया' का किरदार निभाया है.

वहीं माहिरा खान को राहत के रोल में देखा गया. उन्हें अहमद अली अकबर के अपोजिट देखा गया.

एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कुलसूम का रोल प्ले किया है.

हमजा अली अब्बासी, माया अली, अमिना शेख, ओबेर राणा जैसे स्टार्स भी नजर आए. ट्रेलर में सभी की अलग-अलग लव स्टोरीज देखने को मिली हैं.

बता दें कि ये सीरीज फरहत इश्तियाक के उपन्यास पर बेस्ड है. 2013 में ये बुक पब्लिश हुई. वहीं 2009 में Khawateen Digest के शो में भी ये कहानी दिखाई गई. मोमिना दुरैद सीरीज की प्रोड्यूसर हैं.

इसकी शूटिंग पाकिस्तान, इटली और यूनाइटेड किंगडम में की गई थी.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ एक बहु-जनरेशन वाली रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें तीन अलग-अलग पीढ़ियों के रिश्तों को एक साथ बुना गया है। यह ट्रेलर और साउंडट्रैक रिलीज़ के साथ भारत में विवाद छिड़ गया है, जहाँ कुछ समूहों ने इसे बैन करने की माँग की है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय दर्शकों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक मान्यताओं पर चर्चा को बढ़ावा देती है। यदि सीरीज को प्रतिबंधित किया गया तो यह मीडिया स्वतंत्रता पर सवाल उठाएगा, जबकि यदि रिलीज़ हुई तो यह दर्शकों को नई कथानक शैली और भावनात्मक गहरा

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।