खेल

'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम नए बदलावों के साथ उतरी थी. यहां तक कि सरफराज अहमद को हटाकर माइक हेसन टेस्ट कोच बने थे.

हेसन को कोचिंग देने पर भी पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने तो माइक हेसन को 'इंडियन एजेंट' तक करार दे दिया.

उन्होंने बिना नाम लिए माइक हेसन के लिए कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वफादार नहीं हैं.

दरअसल पाकिस्तान और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जा रहा है.

कोच और कई सारे खिलाड़ी बदलने के बाद भी पाक टीम पहली पारी में 133 रनों पर सिमट गई. सैम अयूब तो खाता तक नहीं खोल पाए.

हालांकि रजाउल्लाह ने प्रभावित किया और अपने पहले ही मैच में जो रूट सहित 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

लॉयल नहीं है... जो भी IPL से आया है

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने माइक हेसन की पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति वफादारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "किसी भी विदेशी कोच का लॉयलटी फैक्टर बहुत अहम होता है.

मैं जब बॉब वूल्मर की बात करता हूं तो जानता हूं कि वे बहुत वफादार थे.

मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा रहा, लेकिन जो कोच IPL से आया है उसपर हमेशा संदेह रहेगा."

राशिद लतीफ ने मिकी आर्थर समेत कई अन्य कोचों के नाम लिए और आर्थर के प्रोफेशनल रवैये की जमकर तारीफ की.

आरोपों की लिस्ट बहुत लंबी है और लतीफ जो बोल रहे थे, वह उनकी भारत के प्रति मानसिकता को भी उजागर करता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वाले भारत को रोकते हैं, ब्लॉक करते हैं लेकिन PCB ने उन्हीं का कोच ले लिया है फिर चाहे हेसन का पासपोर्ट कहीं का भी हो.

लतीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक किसी को सच्चाई का अंदाजा होगा, वह सब कुछ खा गया होगा.

यह भी पढ़ें: 6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI न

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।