जोबनेर-रेनवाल हाईवे पर भीषण भिड़ंत, बोलेरो चालक की मौत, 7 गंभीर घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में चार वाहनों की भीषण भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग मामूली घायल हुए हैं।
जयपुर | जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में रविवार शाम रेनवाल हाईवे पर भोजपुरा स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी निजी बस, एम्बुलेंस, कार और बोलेरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। सभी गंभीर घायलों को उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पचकोडिया से जोबनेर की ओर आ रही बोलेरो हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो चालक विशाल जाट निवासी लापोडिया, फागी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बस जयपुर से रेनवाल की ओर जा रही थी। भोजपुरा बस स्टैंड के आगे बस चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही निजी एम्बुलेंस और कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गईं। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही जोबनेर थाना पुलिस और कई एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जोबनेर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के अनुसार, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे खुलवाकर यातायात सुचारू करवा दिया गया है। मृतक का शव जोबनेर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जोबनेर-रेनवाल हाईवे पर हुई यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा के गंभीर मुद्दे को उजागर करती है। चार वाहनों के बीच टकराव में बोलेरो चालक की मौके पर मृत्यु और 7 गंभीर घायलों की रिपोर्ट ने समाज को चौंका दिया है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क यातायात के अनियंत्रित प्रवाह और सुरक्षा उपायों की कमी को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, दुर्घटना रोकथाम के नियमों को सुदृढ़ करने और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर पड़ेगा।
🎙️ जनता का संदेश का मत
सड़क पर होने वाली इस दुखद दुर्घटना से हमें याद आता है कि तेज़ गति, शराब या ध्यान भंग करना जीवन का सबसे बड़ा अपराध है। यदि आप गाड़ी चलाते हैं, तो सीटबेल्ट बाँधें, ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें और धैर्य रखें। परिवार और समाज को मिलकर सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों और उनके परिवारों को हमारी संवेदनाएँ और सहानुभूति है।