जोगणिया माताजी के पवित्र धाम पर स्वीप गतिविधियों से मतदाता जागरूकता का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्तौड़गढ़ 3 नवंबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत बेगूं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम जोगणिया माताजी के पवित्र धाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बटुकों द्वारा स्वीप की मानव आकृति बनाकर मतदान का संदेश दिया गया, वहीं राजकीय बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गीतों के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
ब्लॉक स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी मुकेश जेमन ने उपस्थित जनों को मतदान की शपथ दिलाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया। राजेंद्र कुमार व्यास ने मतदान गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सहायक अभियंता सुरेशपुरी गोस्वामी, जिला स्वीप टीम से एबीडीओ जगदीश चावला, कमलेश सहलोत, संजय काबरा, सुनील काखानी, रेखा चौधरी सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।