राज्य

‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन की दिशा में जनभागीदारी को और मजबूत करते हुए गुरुवार को राज्य में ‘जोश टीम’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ खड़गंवा से किया गया साथ ही पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी जिला स्तरीय शुभारंभ जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ की जा रही इस पहल के अंतर्गत माय भारत के युवा स्वयंसेवकों एवं एनसीसी के कैडेटों को टीबी उन्मूलन के प्रयासों से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में पहली बार 4 विकासखण्डों खड़गंवा, सोनहत, बतौली और घरघोड़़ा को टीबी मुक्त विकासखण्ड घोषित किया गया। जिन्होंने न सिफ छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे भारत में प्रथम टीबी मुक्त विकासखण्ड होने का गौरव अपने नाम किया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की ऊर्जा और जनभागीदारी को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर इस अभियान को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित उपचार और उपचार की पूर्णता के साथ टीबी के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ‘जोश टीम’ के माध्यम से माय भारत और एनसीसी से जुड़े युवा अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच, उपचार और बचाव के संबंध में जागरूक करेंगे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी उन्मूलन का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर राज्य के वर्ष 2025 हेतु 4676 टीबी मुक्त पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ‘जोश टीम’ की राज्य स्तरीय शुरुआत एक नई पहल है, जिसमें युवा स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट शामिल हैं। यह कदम छत्तीसगढ़ में टीबी के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि टीबी अभी भी राज्य में प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है और इसके उन्मूलन के लिए व्यापक जनसहभागिता अनिवार्य है। इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में टीबी जागरूकता, स्क्रीनिंग और उपचार की पहुंच बढ़ेगी, जिससे रोग की दर घटेगी और आम जनता का स्वास्थ्य स्तर सुधरेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।