जून 2027 तक पूरा होगा देश का सबसे बड़ा 2,000 मेगावॉट क्षमता का प्रोजेक्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
परियोजना के प्रारंभिक चरण में कुछ नीतिगत विसंगतियों के कारण कार्य के क्रियान्वयन में कठिनाइयां आ रही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परियोजना के महत्व को देखते हुए विशेष रुचि लेकर नीतिगत स्तर पर आवश्यक बदलाव सुनिश्चित कराए। इससे परियोजना के कार्यान्वयन की बाधाएं दूर हुईं और निर्माण कार्य को गति मिली।
परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अंतरराज्यीय समन्वय की पहल भी महत्वपूर्ण रही है। गांधीसागर बांध के जलस्तर को कम करना परियोजना के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक था, ताकि कार्यस्थल पर पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से चर्चा कर जलस्तर कम कराने के लिए पहल की।
इससे परियोजना के निर्माण कार्य को तेजी और सुगमता मिली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नीतिगत हस्तक्षेप, राजस्थान सरकार के साथ प्रभावी समन्वय और परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि गांधीसागर पम्प स्टोरेज हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
परियोजना पूर्ण होने पर प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलेगी और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी महत्वपूर्ण पहचान स्थापित करेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत का सबसे बड़ा 2,000 मेगावॉट पावर प्रोजेक्ट, जो जून 2027 तक पूरा होने वाला है, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। प्रारंभिक चरण में नीतिगत विसंगतियों ने निर्माण में बाधा डाली, पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीति स्तर पर बदलाव कर कार्यान्वयन सुगम बनाया। इस कदम से परियोजना को गति मिली और समयबद्धता सुनिश्चित हुई। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति स्थिर होगी, उद्योगों को कम लागत पर बिजली मिलेगी, और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की जीवन गुणवत्ता में सुधार ह