जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी का भी फूटा गुस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक AI से बनाया गया मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को लेकर जूनियर एनटीआर पहले ही अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं.
अब एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा
विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जूनियर एनटीआर के पोस्ट को शेयर करते हुए इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, 'हम पूरी तरह से बहुत निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.
जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे बिल्कुल नहीं बख्शा जाना चाहिए.
उन्हें कड़ी से कड़ी कानूनी सजा मिलनी चाहिए और ऐसा उदाहरण पेश किया जाना चाहिए कि दूसरे लोग ऐसा करने से पहले सोचें. हमें इसे ऐसे ही जाने नहीं देना चाहिए.'
We have stooped to the levels of absolute lowlife.
Whoever is responsible for this should not be spared.
They must face the harshest possible legal consequences and be made an example of.
We must not let this go.
when did we became so insensitive to each other. What kind of https://t.co/eVP6zC9DTG
Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) October 3, 2026
विजय ने आगे समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'हम एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कब हो गए? कैसी परवरिश हो रही है?
हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं, जहां किसी को नीचा दिखाने में लोगों को खुशी मिलती है?
आज पूरी दुनिया इस बात पर चर्चा और चिंता कर रही है कि AI लोगों की नौकरियां छीन सकता है और उनके काम को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ लोग इसी तकनीक का इस्तेम
📡 स्रोत: ABP Live Film