खेल

कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है.

ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा, जिसके चलते पूरी न्यूजीलैंड टीम 185 पर ढेर हो गई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए थे. लेकिन भारत को लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

जानें अब दूसरा वनडे कब और कहां पर है, वो मैच कितने बजे शुरू होगा.

पहले वनडे में भारत की गेंदबाजी शानदार रही.

अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और 2 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.

अर्शदीप सिंह ने शुरूआती विकेट लेकर न्यूजीलैंड को झटका दिया, हालांकि वह सबसे महंगे भी रहे.

गेंदबाजों के लिए मददगार इस पिच पर विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है.

कप्तान शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखे.

कब है भारत और न्यूजीलेंड के बीच दूसरा वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार, 7 नवंबर को है.

इस बार दिवाली रविवार, 8 नवंबर की है. 7 नवंबर को छोटी दिवाली वाले दिन ये मैच है.

कहां पर होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे?

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे वेलिंग्टन के वेलिंग्टन रीजनल स्टेडियम में होगा.

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे लोकल समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, इस समय भारत में सुबह के 7:30 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस सुबह 7 बजे होगा.

भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेट

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।