खेल

कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रविवार, 11 अक्टूबर से हो रही है.

टूर्नामेंट में कुल 38 टीम भाग ले रही हैं और पहले दिन कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे.

जम्मू-कश्मीर की टीम गत चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरेगी, जिसने पिछली बार फाइनल में कर्नाटक को हराया था.

रविवार को मोहम्मद सिराज से लेकर केएल राहुल और मोहम्मद शमी समेत कई बड़े सितारे एक्शन में दिखेंगे.

यहां जान लीजिए कि रणजी ट्रॉफी के मैचों को टीवी और मोबाइल पर लाइव कब और कैसे देखा जा सकता है?

कब और कहां देखें लाइव?

टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर रणजी ट्रॉफी के मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

मोबाइल या किसी एंड्रॉइड डिवाइस पर रणजी ट्रॉफी के मैच जियो हॉटस्टार की एप और वेबसाइट पर लाइव देख पाएंगे.

11 अक्टूबर को कुछ मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह बजे और कुछ मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे.

कई बड़े सितारे होंगे एक्शन में

पहले राउंड के मैचों में कई बड़े सितारे एक्शन में होंगे.

मोहम्मद सिराज हैदराबाद टीम की कप्तानी कर रहे होंगे, जबकि केएल राहुल भी कर्नाटक के लिए कम से कम पहला मैच जरूर खेलने वाले हैं. दूसरी ओर मोहम्मद शमी और आकाशदीप बंगाल के लिए खेलेंगे.

इस तरह अन्य कई स्टार क्रिकेटर पहले दिन खेलते नजर आएंगे.

कितनी टीम खेलेंगी, कितने मैच?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में कुल 38 टीम भाग ले रही होंगी.

यह सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होकर अगले साल 3 मार्च तक चलेगा. इस भारतीय फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 135 मैच खेले जाएंगे.

रणजी ट्रॉफी का खिताब सबसे ज्यादा बार मुंबई ने जीता है, जिसने 42 बार ट्रॉफी उठाई है.

जबकि रणजी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वसीम जाफर हैं, जिन्होंने 12038 रन बनाए थे, जबकि सबसे ज्यादा विकेट राजेन्द्र गोयल (640 विके

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।