कबड्डी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भावना ठाकुर का मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर के मंडी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। भावना ठाकुर उस भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रही हैं, जिसने हाल ही में जापान में सम्पन्न हुई एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।
उनकी इस उपलब्धि ने मंडी सहित पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कबड्डी टीम की सफलता में योगदान देने वाली भावना ठाकुर का गृह क्षेत्र पहुंचने पर खेल प्रेमियों और कबड्डी संघ के सदस्यों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस मौके पर मीड़िया बयान में भावना ठाकुर ने कहा कि ऐशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीतना हर कबड्डी खिलाड़ी का सपना होता है।
करीब 15 सालों में आज उनका भी यह सपना साकार हुआ है। उन्होने बताया कि इस दौरान वह समय उनके लिए सबसे मुश्किल था, जब लॉकडाउन के चलते वह अपनी तैयारी नहीं कर पा रही थी। लेकिन आज उन्हें खुशी है विश्वकप जीतने के बाद उनकी टीम ने एशियाई खेलों में भी भारत का नाम रोशन किया है। अब आगे वह साउथ एशियन गेम्स और इंडोर टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहेंगी, जिसके लिए उन्होंने अभी से ही पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
बाइट - भावना ठाकुर, कबड्डी अंतराष्टीय खिलाड़ी
बाइट - शशि शर्मा, उपाध्यक्ष जल प्रबंधन बोर्ड
बाइट - श्याम लाल ठाकुर, प्रधान जिला कब्बड़ी संघ