खेल

कबड्डी में सेमीफाइनल का रोमांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कबड्डी में सेमीफाइनल का रोमांच

गंगापुरसिटी में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। बालिका वर्ग में जोधपुर, बीकानेर, बालोतरा और हनुमानगढ़ ने अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि बालक वर्ग में जयपुर, अजमेर, सीकर और ब्यावर सेमीफाइनल में पहुंच गए

गंगापुरसिटी, 6 अक्टूबर। गंगापुरसिटी में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता अब रोमांचक दौर में पहुंच गई है। हायर सेकेंडरी खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में सुपर लीग मुकाबलों के बाद बालक और बालिका वर्ग में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। अब सभी टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।

बालक वर्ग में जयपुर-अजमेर और सीकर-ब्यावर भिड़ेंगे

बालक वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर का मुकाबला अजमेर से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सीकर और गत विजेता ब्यावर आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबलों के विजेता बुधवार को फाइनल में प्रवेश करेंगे। गत विजेता ब्यावर की टीम इस बार भी खिताब बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

सुपर लीग मुकाबलों में अजमेर ने बीकानेर को 70-57 से हराया। ब्यावर ने डीडवाना को 55-47, सीकर ने चूरू को 49-39, जबकि जयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालोतरा को 81-30 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

बालिका वर्ग में जोधपुर, बीकानेर, बालोतरा और हनुमानगढ़ अंतिम चार में

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जोधपुर और बीकानेर के बीच मुकाबला होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बालोतरा और हनुमानगढ़ की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी।

सुपर लीग के मुकाबलों में जोधपुर ने चूरू को 50-27 से हराया। हनुमानगढ़ ने जयपुर को 49-36, बीकानेर ने ब्यावर को 64-29 और बालोतरा ने सीकर को 51-34 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच फाइनल की जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के अगले मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहने की उम्मीद है।

बाइट-1- निशा, जोधपुर टीम बाइट-2 -इ​शिका, हनुमानगढ़ टीम

बाइट-3 -रोहित चौधरी, जयपुर टीम बाइट-4 -गुरजीत सिंह, श्रीगंगानगर चयनकर्ता बीकानेर निदेशालय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।