अपराध

कबीरधाम जिले में 2.23 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कबीरधाम जिले में 2.23 करोड़ रुपये कीमत का गांजा बरामद

कबीरधाम, 1 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 2.23 करोड़ रुपये मूल्य का 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया और इस मामले में पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मध्य प्रदेश सीमा के पास चिलफी पुलिस थाने के सामने एक बैरियर के पास संदिग्ध वाहनों की सघन जांच के दौरान ट्रक को रोका गया।

उन्होंने बताया कि वाहन जिले के बोडला की ओर से आ रहा था। ट्रक चालक की हरकतें संदिग्ध नजर आने पर उससे पूछताछ की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।