व्यापार

कहां जमा है मोदी के मंत्रियों की दौलत? आधी कैबिनेट को स्टॉक मार्केट नहीं है पसंद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कहां जमा है मोदी के मंत्रियों की दौलत? आधी कैबिनेट को स्टॉक मार्केट नहीं है पसंद

अपने आपने वाले कल को सिक्योर करने के लिए लोग निवेश करते हैं.

किसी को स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना पसंद है, तो कोई रियल एस्टेट में दांव लगाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बड़े-बड़े नेता-मंत्री अपना पैसा कहां लगाते हैं? आइए जानते हैं.

मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने कारोबारी साल 2025-26 के लिए अपनी संपत्ति का ऐलान किया.

इनकी घोषित संपत्तियों के विश्लेषण से पता लगता है कि कैबिनेट में आधे से ज्यादा मंत्रियों को शेयर बाजार या स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने बिल्कुल भी नहीं पसंद है, बल्कि ये फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), जमीन, आभूषण और मवेशियों जैसे पारंपरिक और सुरक्षित विकल्पों में पैसा लगाना पसंद करते हैं.

FD है सबसे पसंदीदा विकल्प

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कैबिनेट मंत्रियों की ओर से दी गई संपत्ति की जानकारी के मुताबिक, 30 में से 8 मंत्रियों ने सिर्फ FD में पैसा लगा रखा है.

शेयर बाजार में निवेश से इनका कोई लेना-देना नहीं है. वहीं, 15 मंत्रियों ने बाजार में पैसर लगा रखा है. इनमें से 5 ऐसे हैं, जिनका पैसा म्यूचुअल फंड में लगा हुआ है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, विदेश मंत्री एस.

जयशंकर, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री के.आर.

नायडू, जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओराम और कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेता ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ FD में पैसा लगाया है. स्टॉक मार्केट में इनका कोई निवेश नहीं है.

किसने कहां लगा रखा है पैसा?

एस.

जयशंकर ने 5.59 करोड़ रुपये की FD और सरकारी कंपनी IRFC के बॉन्ड्स में 50 लाख रुपये लगाए हैं, जहां पैसा डूबने का रिस्क बिल्कुल जीरो है. इसी तरह से जे.पी.

नड्डा ने अपने इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में गोल्ड गाड़ी (Innova) और रियल एस्टेट को जगह दी है.

अपना घर बनाने के लिए उन्होंने बैंक लोन और पर्सनल सेविंग्स का इस्तेमाल किया है, जो कि एक आम मध्यमवर्गीय भारतीय की तरह ही वित्तीय अनुशासन को दिखाता है.

<

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।