कहां तक पहुंचा 1300 करोड़ी 'वाराणसी' का काम? शूटिंग को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' बॉक्स ऑफिस पर साल 2027 में दस्तक देगी. इस फिल्म का डायरेक्शन दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली कर रहे हैं.
इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अब मेकर्स ने इसे लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.
आइए जानते हैं कि वाराणसी के मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ डबिंग और वीएफएक्स आदि को लेकर क्या कुछ कहा है?
'वाराणसी' की शूटिंग हुई खत्म
अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली वाराणसी की शूटिंग खत्म हो चुकी है. ये जानकारी सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर की.
दरअसल हाल ही में एक यूजर ने तेलुगु भाषा में एक्स पर पूछा था कि क्या फिल्म पर कोई खबर है? ऐसे में फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक अपडेट शेयर किया गया. इसमें बताया गया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है.
डबिंग को लेकर भी दी जानकारी
पोस्ट में आगे बताया गया कि फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन और CG का काम जारी है.
जबकि बैकग्राउंड स्कोर का काम भी चल रहा है. आगे बताया गया कि अब अगले फेज में फिल्म की डबिंग का काम शुरू किया जाएगा.
मेकर्स ने ये भी लिखा कि ये अपडेट है और बड़े धमाके के लिए आपको और इंतजार करना होगा.
पहली बार बनेगी महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी
वाराणसी के जरिए महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.
दोनों ने अपने लंबे और सफल करियर में अब तक साथ काम नहीं किया है. इस मेगा बजट फिल्म के लिए दोनों साथ आए हैं.
बता दें कि फिल्म में साउथ के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे.
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'?
वाराणसी को जहां एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं इसका निर्माण श्री दुर्ग
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग, डबिंग और वीएफएक्स के नवीनतम अपडेट के बारे में है। 1300 करोड़ की बजट वाली इस फिल्म ने 2027 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने का वादा किया है, और फैंस का इंतजार अब और भी बढ़ गया है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि बड़े बजट की परियोजनाओं में उत्पादन प्रक्रियाएँ कितनी जटिल और समय‑सापेक्ष होती हैं। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि फिल्म की रिलीज़ के आस-पास की उम्मीदे