मनोरंजन

कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को बॉलीवुड इतिहास की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में गिना जाता है.

हेमा मालिनी उन अदाकाराओं में शामिल रही हैं, जिन्होंने फैंस का दिल न सिर्फ अपनी दमदार अदाकारी बल्कि अपनी खूबसूरती और गजब की डांस स्किल से भी जीता. शानदार अदाकारा होने के साथ-साथ हेमा मालिनी डांस में भी महारत रखती हैं.

डांस के करण ही एक्ट्रेस की फिल्मी दुनिया में भी एंट्री हुई थी.

हेमा मालिनी ने बड़े पर्दे पर सालों तक बतौर एक्ट्रेस राज किया.

इसके बाद छोटे पर्दे पर भी नजर आईं और कुछ एक फिल्मों का भी डायरेक्शन किया.

वो चाहे लंबे वक्त से एक्टिंग फील्ड से दूर हैं, हालांकि हेमा मालिनी सालों से राजनीति में एक्टिव हैं. एक्टिंग की तरह ही उनका पॉलिटिकल करियर भी बेहद सफल रहा है.

आइए आज एक्ट्रेस के 78वें जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास और दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं.

हेमा मालिनी ने झेले कई रिजेक्शन

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के तिरुच्चिराप्पल्ली में हुआ था.

हेमा जब मां जया चक्रवर्ती के गर्भ में थी तभी उनकी मां ने उनका नाम सोच लिया था और उन्होंने ये भी सोच लिया था कि वो अपनी बेटी को बेहतरीन डांसर बनाएंगी. हेमा ने कम उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था.

उन्होंने भरतनाट्यम, कथक एवं कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग ली. आज 78 साल की उम्र में भी वो बेहद शानदार डांस करती हैं.

करियर की शुरुआत में हेमा मालिनी को कई रिजेक्शन झेलने पड़े थे.

तमिल निर्देशक सीवी श्रीधरन ने हेमा को देखने के बाद कहा था कि उनमें स्टार वाली बात नहीं है.

एक्ट्रेस ने अलग-अलग फिल्म स्टूडियोज में स्क्रीन टेस्ट दिए थे, हालांकि सब जगह उन्हें रिजेक्शन ही झेलने पड़े.

बॉलीवुड में 24 साल बड़े राज कपूर संग डेब्यू

हेमा ने 14 साल की उम्र में 'इधु सथियम' (1962) और 17

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।