राज्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को नर्सिंग विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को नर्सिंग विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

30 सितम्बर 2026, देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से देहरादून में नर्सिंग विद्यार्थियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों को छह माह की अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान 13 हजार 150 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाने का प्रस्ताव शीघ्र मंत्रिमंडल के समक्ष रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देने के मद्देनजर स्टाइपेंड से उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर आवश्यक कार्रवाई और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है और प्रकरण को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा।

संलग्न- फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।