राज्य

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर

11 अक्तूबर 2026, देहरादून (मसूरी): कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मजबूत संगठन की नींव बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से नव मतदाताओं को जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग करते हुए गणेश जोशी ने फार्म 6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, आपसी समन्वय और अभियान को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

फोटो

कैप्शन- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रतिभाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।