कैलाश खेर ने 10.75 करोड़ में बेची अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, लाखों का हुआ फायदा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के बेहतरीन गायक कैलाश खेर न सिर्फ अपनी आवाज के लिए बल्कि लोगों के बीच अपनी पर्सनालिटी, पर्सनल लाइफ और अपनी रईसी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं.
करोड़ों की दौलत के मालिक कैलाश खेर ने अब एक करोड़ों की कीमत का सौदा किया है और इससे उन्हें लाखों का फायदा हुआ.
सिंगर ने मुंबई में स्थित अपने एक ऑफिस को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में बेचा है. कैलाश खेर ने बेचा अपना ऑफिस
CRE Matrix से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैलाश खेर का BKC में 'ट्रेड सेंटर' नाम की बिल्डिंग में 2,619 स्क्वेयर फीट का एक ऑफिस स्पेस था.
सिंगर ने इसे पिछले साल ही खरीदा था और एक साल के भीतर ही उन्होंने इसे बेच भी दिया. बता दें कि ये सौदा 10.75 करोड़ रुपये में 9 सितंबर 2026 को हुआ था.
ये भी पढ़ें: 6 घंटे तक चली शरद सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत कैलाश खेर को हुआ 25 लाख का फायदा कैलाश खेर ने इस लग्जरी प्रॉपर्टी को नवंबर 2025 में 10.50 करोड़ में खरीदा था.
उन्होंने इसे एक साल पूरा होने से पहले ही 10.75 करोड़ में बेच दिया. उन्हें इससे 25 लाख रुपये का प्रॉफिट हुआ है.
डॉक्यूमेंट्स में दर्ज जानकारी के मुताबिक कैलाश खेर ने ये प्रॉपर्टी 'लेकवाटर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड' को बेची है. 64.50 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी
कैलाश खेर ने अपना जो ऑफिस बेचा है उसके साथ एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है. ये ऑफिस स्पेस BKC में 'ट्रेड सेंटर' बिल्डिंग में सातवें फ्लोर पर है. इस सौदे के लिए 64.50 लाख की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई गई है.
बता दें कि BKC देश के सबसे महंगे कमर्शियल इलाकों में शामिल है. यहां और भी कई बड़े सेलिब्रिटीज की प्रॉपर्टी है. कितनी है कैलाश खेर की नेटवर्थ? 53 वर्षीय कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को मेरठ में था.
शुरू से ही गाने का शौक रखने वाले कैलाश खेर ने 'जय जयकारा', 'दौलत-शोहरत', 'सैयां', 'या रब्बा', 'बम लहरी', 'तेरी दीवानी' और 'चांद सिफारिश' जैसे गानों से अपनी पहचान बनाई है.
सेलिब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक कैलाश खेर की टोटल नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये है. सिंगर एक गाने के लिए 20 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं.
उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट लग्जरी कार और 2.13 लाख रुपये कीमत की जावा पेरक बॉबर बाइक भी है. ये भी पढ़ें: बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
कैलाश खेर की प्रॉपर्टी बिक्री से मिले लाभ की खबर हमें यह याद दिलाती है कि धन के साथ जिम्मेदारी भी आती है। जब भी आर्थिक निर्णय लें, पारदर्शिता और न्याय को प्राथमिकता दें, ताकि समाज में विश्वास बना रहे। सफलता को साझा करने के लिए स्वयंसेवा और समाजसेवा का मार्ग अपनाएँ, जिससे धन केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक कल्याण का साधन बने।