कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंजाब के पूर्व CM व सीनियर BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा में आए 4 साल हो गए, लेकिन इस पार्टी में आकर उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा को पंजाब समझ में नहीं आता, इसी वजह से उनसे इस अर्से में कभी कोई राय नहीं ली गई। कैप्टन ने सांसद अमृतपाल की रिहाई की वकालत करते हुए कहा कि जेल में होने से लोकप्रियता और बढ़ती है।
उन्होंने CM भगवंत मान को लेकर कहा कि वह मुख्यमंत्री की बजाय एक्टर नजर आते हैं। कैप्टन ने फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी इनकार नहीं किया। कैप्टन ने ये भी कहा कि राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की सरकार में 2 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
हालांकि 2021 में कांग्रेस ने उन्हें CM पद से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने पहले अपनी पार्टी बनाई, फिर उसका BJP में विलय कर दिया। कैप्टन ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में खुलकर अपनी राय रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अहम बातें… भगवंत मान मुख्यमंत्री से ज्यादा एक्टर
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार भूल गई है कि वह सरकार है। उनके मुताबिक राज्य में कोई नियंत्रण नहीं है और हर कोई अपनी मर्जी से काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के बजाय स्क्रीन पर एक्टर ज्यादा नजर आते हैं। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है, किसान असंतुष्ट हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। मौजूदा हालात में उन्हें पंजाब में कुछ भी सकारात्मक नजर नहीं आता। अकाली दल से गठबंधन जरूरी
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन ने कहा कि पंजाब में BJP के लिए गठबंधन जरूरी है। अगर BJP सरकार बनाना चाहती है तो उसे अकाली दल के साथ गठबंधन करना चाहिए। दोनों दल पुराने सहयोगी रहे हैं और पहले भी मिलकर दो-तीन बार सरकार बना चुके हैं। BJP के सामने एक विकल्प यह भी है कि वह अकेले चुनाव लड़े और लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने का इंतजार करे। लेकिन अगर सरकार बनानी है तो अकाली दल के साथ गठबंधन जरूरी है। वारिस पंजाब दे को लेकर कैप्टन ने कहा कि उसकी विचारधारा BJP से मेल नहीं खाती। इसलिए BJP के साथ गठबंधन संभव नहीं है। BJP पंजाब को नहीं समझती
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि BJP पंजाब को नहीं समझती। उन्होंने कहा कि BJP लंब
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ BJP नेता, ने भाजपा में शामिल होने के चार साल बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पार्टी में आने पर उन्हें कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं मिली और पंजाब की समस्याओं पर उनकी राय को नजरअंदाज किया गया। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भाजपा की आंतरिक गतिशीलता और क्षेत्रीय राजनीति पर प्रकाश डालती है, साथ ही अमृतपाल जैसे सांसदों की रिहाई पर भी सवाल उठाती है। जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि भाजपा की नीतियाँ और नेतृत्व पर विश्वास कम