कैप्टन स्मित को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता, खुद बेंजामिन नेतन्याहू ने किया इनवाइट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को फोन करके उन्हें इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने और मशाल जलाने का विशेष न्योता दिया गया है.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बातचीत के दौरान, कैप्टन स्मित को इजराइल, भारत और पूरी दुनिया के लिए सच्चा नायक बताया.
अब जानें क्या है पूरा मामला बता दें, फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय पायलट पर हुए हमले को संयुक्त अरब अमीरात ने आतंकी घटना करार दिया है.
UAE के संघीय अभियोजक के अनुसार, फ्लाइट FZ1073 के को पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन पर क्रैश एक्स से हमला किया है.
UAE के अभियोजक जनरल हमद सैफ अल-शम्सी ने शनिवार को बताया कि जांच में सामने आया है कि को-पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन पर हमला किया.
इसके लिए उसने विमान में आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाली क्रैश एक्स का इस्तेमाल किया और विमान के फ्लाइट कंट्रोल को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की. यह घटना बुधवार को फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट में हुई थी.
विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था. घटना के दौरान विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे.
रिपोर्टों के अनुसार, हमले के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर जाने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई. हमले के दौरान विमान के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल हो गए.
इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की. इसके बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों ने को-पायलट को काबू में किया.
विमान में मौजूद रिजर्व पायलटों ने इसके बाद विमान की कमान संभाली और उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा. घटना के बाद को-पायलट को हिरासत में लिया गया.
ओमान का नागरिक बताया गया को-पायलट अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी को-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी के रूप में हुई है.
हालांकि, UAE के अभियोजक के आधिकारिक बयान में उसकी पहचान सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है.
कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसे पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था और उसके कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताएं थीं.
हालांकि, इन दावों की अलग-अलग स्तर पर जांच जारी है और इस मामले में UAE की आधिकारिक जांच के अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io