कॉकरोच पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन:पुलिस बोली- परमिशन नहीं; दिल्ली रूट की 75 ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; BSF बुलाई गई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी है। CJP ने 7 अक्टूबर को प्रदर्शन की सूचना दी थी, जबकि नियमों के मुताबिक 10 दिन पहले आवेदन करना जरूरी है।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में करीब 35 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमें भी BSF भी शामिल है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से आने और जाने वाली 75 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 45 मेट्रो स्टेशन भी शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
इंडिया गेट के आसपास चार किमी दायरे में इंटरनेट बंद रहेगा। दिल्ली में स्टेशन आने वाले, होटलों में रुकने वालों की जांच CJP प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों और होटलों में ठहरने वालों की जांच की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वालों पर नजर रखी जा रही है।
CJP के निशाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त क्यों; 4 वजहें… 1.
SIR पर 14 बार आपत्ति: SIR को लेकर कॉकरोच पार्टी पहले से ही सवाल उठा रही है। इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट पब्लिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति जताई। 2.
वोटर लिस्ट पर सवाल: दोनों आयुक्तों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने की प्रक्रिया के साथ चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए। 3.
फॉर्म-6 में बदलाव पर आपत्ति: एक मामले में फॉर्म-6 में SIR से जुड़ा सवाल जोड़ने पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी। 4.
डेटा और काम के बंटवारे पर चिंता: दोनों ने चुनावी डेटा और सॉफ्टवेयर तक पहुंच को लेकर कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा था। वहीं, काम के बंटवारे से जुड़े एक आदेश को भी उन्होंने नियमों का उल्लंघन बताया था। आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब- सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए चुनाव आयोग ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर कहा था कि सदस्यों की अलग-अलग राय और सुझाव किसी भी संस्थान की निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं। आयोग के मुताबि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया, जबकि पुलिस ने अनुमति नहीं दी। यह घटना चुनावी प्रक्रियाओं और सार्वजनिक व्यवस्था पर सवाल उठाती है, क्योंकि CJP ने 7 अक्टूबर को सूचना दी थी पर नियमों के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन करना आवश्यक है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक विरोध की वैधता और पुलिस के नियंत्रण पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यात्रा में रुकावट, 75 ट्रेनें रद्द और 45 मेट्रो स्टेशन बंद होने से हुआ, जिससे रोजमर्रा के आवागमन और व्यापार पर अस्थ